Monday, September 20, 2010

JAB SAHAR HAMARA SOTA HAI

बरखा बरस रही है झर-झर.

खुले में मज़े से तू है नहाता,

पर पीने को जब नही होता पानी,

तब क्यों है तू झगड़ता?

पहले तो बचाया नही, अब क्यों तू रोता है?

देखो क्या-क्या होता है,जब शहर हमारा सोता है

बदलते हुए मौसम को महसूस कर,

सरद, गरम का नहीं रहा भरोसा,

सड़क,नदी,नाले,झरने,नालियां,पहाड़,

हर जगह तूने कचरा ठूंसा,

तापमान के तेवर देख,ऊपरवाले से अरदास क्यों करता है?

देखो क्या-क्या होता है,जब शहर हमारा सोता है

सूनी गलियां,सूनी राहें,

बदमाशों की टोलियाँ,

बिना बोले सहमे से, झेलते,

हाकिमों सरकारों की गोलियां,

गुप्त,खुली जगहों पर गन्दा धंधा होता है,

देखो क्या-क्या होता है,जब शहर हमारा सोता है

पुरा संस्कृतियों, विरासतों पर,

हंस-थूककर कृते हम गंदे,

बीच बाज़ार, गली चौराहों पर,

इज़्ज़त हमारी छेड़ते, हम लफंगे,

इतना सब-कुछ देखकर भी तू आँखें मूंदकर चलता है,

देखो क्या-क्या होता है,जब शहर हमारा सोता है

जनता के प्रतिनिधि हैं ये,

जनता को ही हैं चूसते,

एक- दूसरे को गालियाँ हैं देते,

देखो सदन को तार-तार ये करते,

देख-सुनकर बुरा लगता है तुझे पर वोट डालने कौन जाता है?

देखो क्या-क्या होता है,जब शहर हमारा सोता है

रिश्वत के तो क्या हैं कहने,हाकिम से दस तक सब हैं लेते,

खादी,खाकी का तो ईमान है ये,

क्योंकि बात-बात पर हम हैं देते,

कोई खुले में तो कोई टेबल के नीचे से लेता-देता है

देखो क्या-क्या होता है,जब शहर हमारा सोता है

BACHAPAN

ले जा रही हो याद दिल से,जाने से पहले मेरा एक रूपया लौटा दे,

वो प्यारी तकरारें, बचपन की मीठी यादें लौटा दे

बारिश में कीचड में लोटना, मिट्टी केघर बनाना,

दोनों का परिवार के सपने बुनना,फिर छोटी-सी बात पर तोड़ना,

रात को रूठ कर सोना,सुबह होते ही प्यार से झगड़ना,

मेरी वो कशिशें, मुस्काना-झगड़ना लौटा दे.

ले जा रही हो याद दिल से.............

वो दल बनाकर चिढाना,हीर बालों को नोचना,

रोते हुए जाना टीचर के पास,शिकायतों को बढ़ाना-चढ़ाना,

गले लगना मुंह बनाके,पर टिफिन तो फिर भी साथ खाना,

ताउम्र साथ रहने का ख़्वाब, रूठना-मनाना लेता दे.

ले जा रही हो याद दिल से.............

किसी और के साथ देखना और गुस्से में मुंडेर पर बैठना,

मनाने को टॉफी रिश्वत देना ,कण पकड़ दंड-बैठक लगाना,

अव्वल आने पर सीना तानना, वो नाच गाने, ख़ुशी का तराना,

गर है मेरी हमजोली तो उन यादों का वास्ता मेरा बचपन लौटा दे.

ले जा रही हो याद दिल से,जाने से पहले मेरा एक रूपया लौटा दे,

वो प्यारी तकरारें, बचपन की मीठी यादें लौटा दे